जबलपुर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, राघवेन्द्र सिंह बने नए कलेक्टर, प्रीति यादव का तबादला, रामप्रसाद अहिरवार नगर निगम आयुक्त, दीपक सक्सेना जनसम्पर्क आयुक्त नियुक्त
कटनी कलेक्टर दिलीप यादव का इंदौर ट्रांसफर, इंदौर में नगर निगम कमिश्नर होंगे,आशीष तिवारी होगे कटनी कलेक्टर,भोपाल से आ रहे कटनी

जबलपुर, यश भारत। प्रदेश शासन ने बुधवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल करते हुए जबलपुर में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इस बदलाव के तहत राघवेन्द्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नगर निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत आईएएस प्रीति यादव का तबादला कर दिया गया है। नगर निगम जबलपुर की कमान अब रामप्रसाद अहिरवार को सौंपी गई है, जो पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसी क्रम में दीपक सक्सेना को नया जनसम्पर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी को नियुक्त किया गया है। वहीं कटनी में कलेक्टर रहे दिलीप यादव को इन्दौर निगम कमिश्नर बनाया गया है
जनता में चर्चा का विषय
इन महत्वपूर्ण पदों पर हुए तबादले को लेकर शहरभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि यह बदलाव नगर निगम के कामकाज और शहर के विकास कार्यों पर सीधा असर डालेगा।
अधिकारियों से उम्मीदें
नए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह से अपेक्षा की जा रही है कि वे शहर में चल रही अधूरी परियोजनाओं को गति देंगे और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। वहीं नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद अहिरवार से सफाई, यातायात और नगरीय विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
.* दीपक सक्सेना जबलपुर कलेक्टर बने अपर सचिव, सह आयुक्त मध्य प्रदेश जनसंपर्क का भी प्रभार
* राघवेंद्र सिंह होंगे जबलपुर के नए कलेक्टर
* प्रीति यादव जबलपुर निगमायुक्त से बनी कलेक्टर अगर मालवा
* राम अहीरवार को कमिश्नर जबलपुर नगर निगम बनाया गया
* आशीष सिंह अब उज्जैन कमिश्नर होंगे
* शिवम् वर्मा कलेक्टर इंदौर बनाया
* दिलीप यादव बने कमिश्नर नगर निगम इंदौर
* जयती सिंह बनी कलेक्टर बड़वानी









