जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 7 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

WhatsApp Image 2021 09 30 at 19.40.22 1 1

WhatsApp Image 2021 09 30 at 19.40.23

WhatsApp Image 2021 09 30 at 19.40.24

WhatsApp Image 2021 09 30 at 19.40.24 1

WhatsApp Image 2021 09 30 at 19.40.25

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार  पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ नगर पुलिस अधीक्षक गढा  तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी की उपस्थिति में कार्यवाहक निरीक्षक श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, उप निरीक्षक श्री रोहणी प्रसाद झारिया, कार्यवाह उप निरीक्षक श्री ओम प्रकाश रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक श्री मिलन सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रयाग कुमार तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ सूबेदार आंकिंक (एम) श्री प्रभात कुमार तिवारी को दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 44 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वास्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, जबलपुर पुलिस हमेशा आपके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button