इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव बने, अरविंद भदोरिया को सागर की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2021 06 30 at 21.53.22
जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। जबलपुर की जिम्मेदारी गोपाल भार्गव को दी गई जबकि जबलपुर के प्रभारी मंत्री अरविंद भदोरिया को सागर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

WhatsApp Image 2021 06 30 at 21.53.22 1

 

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर की कमान गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा को दी गई है, जबकि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को सिंधिया के गढ़ ग्वालियर के साथ हरदा जिले का प्रभार दिया गया है। शिवराज कैबिनेट के सबसे सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव को महाकौशल के सबसे बड़े जिले जबलपुर के साथ निवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, राजधानी भोपाल का प्रभारी मुख्यमंत्री के करीबी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिलों का प्रभार मंत्रियों को देने में 15 महीने लग गए। इसकी वजह यह है, मंत्रिमंडल का गठन के बाद विस्तार, मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री को कई तरह की अड़चनों से गुजरना पड़ा था। यही वजह है, अब तक मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं दिया जा सका। पिछले साल मार्च में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों को जिलों का बंटवारा नहीं कर पाए थे। इसके बाद से यह लगातार टलता गया।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button