देश

जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन, पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज मंजूर नहीं, पत्रकारों से मिले जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्ष

कटनी। कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं सौरभ सिंह ने आम जनता की समस्याओं को लेकर वृहद स्तर पर आंदोलन की बात कही है। अध्यक्ष द्वय ने कहा कि पूरा शहर समस्याओं के मकड़जाल में घिरा हुआ है। चाहे शिक्षा की बात हो या फिर स्वास्थ्य का मसला हो या फिर कानून व्यवस्था का सवाल हो म हर मोर्चे पर सरकार और उसका पूरा प्रशासन तन्त्र फेल हो चुका है। जिसके परिणामस्वरूप आम जनताकई तरह की परेशानियों से जूझ रही है। बरगवां रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई सोच के साथ कांग्रेस की नई टीम गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के काम है कि वो आम जनता की समस्याओं को लेकर मुखर रहना लेकिन कटनी की बात करें तो ऐसा लगता है कि यहां जनप्रतिनिधियों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी अपनी बात रखी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि कटनी शहर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। छोटे छोटे कामों को लेकर लोगों को भटकना पड़ता है। शहर में चल रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साध रखी है। श्री शुक्ला ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर भी आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी 12 सितम्बर को बिजली दफ्तर का घेराव किया जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले 20 सालो से प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन कटनी में कब तक मेडिकल कालेज नहीं बन सका है। विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी मेडिकल कालेज की घोषणा की गई लेकिन बाद में इसे पीपीपी मोड में बदल दिया गया है। इसको लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, कटनी जिले के प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने भी संबोधित किया। पत्रकार वार्ता का संचालन पूर्व अध्यक्ष करन सिंह चौहान ने किया। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ नेता प्रियदर्शन गौर, जिले के प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, महेंद्र जैन, गणेश राव, डॉ आनंद पटेल, प्रेम बत्रा, बी एम तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, अंशू मिश्रा उपस्थित रहे।

Screenshot 20250909 173741 Photos2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button