मध्य प्रदेशराज्य

जनजातीय गौरव दिवस :बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, आदिवासी परंपरा के गीतों का प्रदर्शन

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसामुंडा का 150वीं जयंती के समापन वर्ष पर पांचवां जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते इसके अंतर्गत 1 नवंबर से 15 नवंबर तक देशभर में जानजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया गया। आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम जबलपुर में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्‍यातिथ्‍य में आयोजित किया गया है। वहीं जिला स्‍तरीय कार्यक्रम मिशन ग्राउंड सिवनी में आयोजित किया गया जहाँ कई विभाग की योजनाओं के लिए पंडाल लगाए गए और लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही मंच पर लोक कलाकारों ने भी आदिवासी परंपरा के गीतों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया गया कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था।

अतिथियों ने दिया भाषण

वक्ताओं ने बताया कि अंग्रेजों ने आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहा, जिसका बिरसा मुंडा ने कड़ा विरोध किया। विरोध के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया, जहां उन्हें जहर देकर मार दिया गया। उनकी मौत का कारण हैजा बताया गया, जो कि एक झूठी बात फैलाई गई थी।

साथ ही समुदाय के लोगो ने आदिवासियों के विकास के लिए भी कई अन्य मांगें रखीं। 

काली तिरपाल से पक्के घरों तक पहुंचे

समाज के लोगो ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत मेहनती है और उनकी मेहनत हर इमारत में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले आदिवासियों की बस्तियों की पहचान झोपड़ियों पर डली काली तिरपाल से होती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री की देन है कि वे पक्के घरों में रह रहे हैं।

विधायक मर्सकोले ने बताया जिले में 86 बसाहटों में 1615 परिवार में 5949 जनसंख्या विशेष पिछड़ी जनजातीय की है। इसमें 648 बैगा परिवार, 967 भारिया परिवार सम्मलित हैं। इन परिवार को परिवारों को आधार, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, समग्र आईडी सहित आवश्यक नागरिक सेवाएं शिविरों से उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही अभियान में 855 प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, विधायक रजनीश सिंह, विधायक योगेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष मालती डहेरिया, नगरपालिका अध्‍यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित अन्‍य वरिष्‍ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्‍य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button