कटनी

जंगल में शिकार रोकने मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर, चरवाहों और ग्राम वन समिति सदस्यों का सम्मेलन

कटनी, यशभारत। वन मण्डल अधिकारी गर्वित गंगवार के निर्देशन एवं सुरेश बरोले एस डी ओ कटनी पश्चिम के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी के कुम्हरवारा में चरवाहों समिति सदस्यों का सम्मेलन किया गया, जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा वन्य प्राणी की सुरक्षा, चराई, अग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण की रोकथाम एवं मुखबिर तंत्र के सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही एकलव्य योजना, फसल हानि, पशु हानि, जन घायल एवं अन्य शासन की योजना के बारे जानकारी दी। आयोजन में कुम्हारवारा, घुड़हर, घुड़हरी, इमलाज, घुघरा, घिनौचीए के ग्राम वन समिति अध्यक्ष एवं सदस्य एवं जनपद सदस्य कमलेश कोल एवं संतोष बर्मन उपस्थित रहे। वन विभाग से परिक्षेत्र सहायक बिलहरी दिनेश पटेल, परिक्षेत्र सहायक रमपुरा गजेंद्र नाग, वन रक्षक सुरेश सिंह, जहांगीर ध्रुवे, कृष्णकांत गर्ग, सुखवंती सिंह, अनिल यादव, शाश्वत शिवहरे उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button