मध्य प्रदेशराज्य

जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर कुचलकर हत्या ?

Table of Contents

सतना यश भारत । सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में नहर किनारे एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान मैहर जिले के गोरड्या गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल पटेल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अनिल 24 फरवरी को घर से बहन के गहने और नकदी लेकर निकला था। इस संबंध में अमदरा थाने में उसके खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे डुड़हा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में ग्रामीणों ने नहर किनारे शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही नागौद पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।

सिर कुचलकर की गई हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिल के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। शरीर पर भी कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से मृतक की बाइक, शराब की बोतल और गांजे की चिलम बरामद हुई है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने उसे किसी बहाने से जंगल में बुलाया और शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। देर रात तक फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल मौके पर जांच करती रही।

पहले से दर्ज थे आपराधिक मामले

अमदरा थाना प्रभारी अशोक पांडेय के अनुसार, अनिल के खिलाफ मारपीट समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button