जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

छोटी ओमती में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष; पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक घायल

जबलपुर यश भारत। बेलबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कदम तलैया,छोटी ओमती इलाके में आज दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पथराव हुआ और इलाके में गोली चलने की चर्चा से सनसनी फैल गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 10 से 15 लोग हाथ में पत्थर लिए हुए हैं और बेखौफ होकर पथराव कर रहे हैं।

घायल आयुष के परिजन ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि राकेश खटीक, अप्पा, अंशुल सहित करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान आयुष सोनकर नामक युवक के चेहरे पर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने दो दिन पहले भी मारपीट की थी और आज उसी रंजिश को लेकर योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला।

पथराव और फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ वायरल वीडियो की भी बारीकी से जाँच की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button