मध्य प्रदेशराज्य

छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग का टुकड़ों में मिला शव : कमर के ऊपर का हिस्सा गायब , मामले की जांच जारी

Table of Contents

मंडलाlबालाघाट जिले के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सुपखार जंगल क्षेत्र में एक वृद्ध का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी हिंसक वन्यप्राणी, संभवतः टाइगर ने उनका शिकार किया है। गढ़ी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चिल्पी निवासी 65 वर्षीय गुणीराम यादव के रूप में हुई है।

गुणीराम के बेटे बुधराम ने 23 नवंबर को चिल्पी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बेटे ने बताया था कि गुणीराम 22 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे मवेशी ढूंढने के लिए निकले थे और तब से घर नहीं लौटे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, इसी बीच गढ़ी थाना क्षेत्र के सुपखार रेंज के जंगल में गुणीराम यादव का क्षत-विक्षत शव देखा गया। शव का कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से गायब था। गढ़ी थाना प्रभारी भूपेन्द्र पंद्रो ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गुणीराम यादव 22 नवंबर की दोपहर को अपने मवेशी ढूंढने सुपखार रेंज के जंगल की ओर गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था। उन्होंने पुष्टि की कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस तरह से शव मिला है, उससे किसी हिंसक वन्यप्राणी के शिकार किए जाने की आशंका है। जंगल में मिले खून से सने कपड़ों से शव की पहचान की गई। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button