मध्य प्रदेशराज्य

चाकू लेकर घूमने वाले दो युवक पुलिस गिरफ्त में :डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र का मामला

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी में कुछ असामाजिक तत्व सक्रीय है जिन पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।जहां डूंडा सिवनी पुलिस ने चाकू लेकर घूमते 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनपर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व्दारा चाकूबाजो के विरुध्द सख्त है चाकूबाजो पर तत्परता से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है साथ ही अपराधियों के विरुध्द भी सख्ती से कार्यवाही हेतू प्रयत्नशील रहते है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं सी.एस.पी.पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में मुखबिर से सूचना मिलने पर गंभीरता से लेते हुये पूर्व में भी सक्रियता से कार्यवाही की जाती रही है।

सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काली चौक हनुमान व्यायाम शाला के पास चाकू लेकर व्यायाम शाला के सामने से गुजरने वाले लोगो को डरा धमका रहा है फिर चाकू को अपने कमर के पीछे रख लेता है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा घेराबंदी कर एमपीबी आफिस के सामने व्यक्ति को पकड कर धारदार लोहे का चाकू जप्त करने में सफलता प्राप्त की है जो आरोपी के विरुध्द अपराध आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

सुबह एक और सूचना मिली थी कि मंडला रोड शराब दुकान के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है एव आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक बटन दार चाकू मिला जो आरोपी के विरुध्द आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में शुभम पिता राधेश्याम उड़के उम्र 19 साल नि. ग्राम सागर थाना बण्डोल जिला सिवनी, रघुवीर पिता रमेश बघेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम मानेगांव थाना डुण्डासिवनी जिला के नाम शामिल है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय यादव, रणजीत पटले, अमर उइके, आर, अनुराग दुबे, नीतेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, विक्रम, हिमांशु साहू (रक्षा समिति) अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button