मध्य प्रदेशराज्य

चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान : छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहा था कबाड़ से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Table of Contents

दमोह। जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलहरी गांव के समीप  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहे कबाड़ से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। चलते ट्रक से आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और कंडक्टर के साथ कूदकर अपनी जान बचाई।

आग लगते ही ट्रक कुछ ही पलों में उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी और पास की पाइप लाइन व मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक में भरे कबाड़ को सड़क किनारे खाली कराया गया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका।

सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से यातायात को सुचारु बनाए रखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय पर ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका होता और आग बुझाने के प्रयास तेज़ी से शुरू नहीं किए जाते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button