जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घर मे बाल्टी में रखे थे कछुए, वन अमले ने दी दबिश :  2 कछुए सहित एक युवक गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:-जिले जे दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी रेंज की टीम ने मठ मंदिर के पास एक घर से दो देसी कछुए जप्त किए हैं। कछुए रखने के मामले में शिवनारायण नामक युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

रेंजर देवेन्द्र सोनी ने दोपहर 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि देशी कछुए वन्य जीव अधिनियम 1972 के शेड्यूल-1, भाग-2 में आते हैं। इन्हें पालना दंडनीय अपराध है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के घर मे कछुये रखे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद टीम का गठन कर मठ मंदिर के पास एक घर मे दबिश दी। और एक बाल्टी में 2 कछुए रखे पाए गए। जांच के दौरान शिवनारायण ने बताया कि उसने तालाब से इन कछुओं को उठाकर अपने घर में रखा था। हालांकि वन विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की और कछुओं को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन्य जीवों को प्राकृतिक आवास से न हटाएं और यदि ऐसा करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button