जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर डेढ़ सौ कैदी होंगे रिहा :  सर्वाधिक कैदी भोपाल और सागर से रिहा किए जाएंगे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जेलों से डेढ़ सौ कैदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें सर्वाधिक कैदी भोपाल और सागर से रिहा किए जाएंगे। यह सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा से दंडित हैं। इन सभी कैदियों को उनके अच्छे आचरण की वजह से सजा में राहत दी गई है। इनमें बलात्कार और पाक्सो के मामलों में दंडित कैदियों को शामिल नहीं किया गया है।

 

रिहा होने वाले कैदियों में भोपाल सर्किेल जेल से 22, उज्जैन से 16, सतना से 14, नर्मदापुरम से 6, बड़वानी से 4, ग्वालियर से 12, जबलपुर से 12, रीवा से 16, सागर से 22 नरसिंहपुर से 8 और इंदौर सर्किल जेल से18 कैदियों को रिहा किया जाएगा। यह वे कैदी हैं जिन्हें कारागार में रहते आईटीआई के माध्यम से टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री और भवन निर्माण सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे रिहा होने के बाद यह कैदी जीवकोपाजर्न कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button