शहडोलl जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक नाबालिग कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी, घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है दरअसल मां बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहती थी ,जिससे परेशान होकर इसने मां की हत्या कर दी…!
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव में रहने वाली 40 वर्षीय सविता कोल की हत्या उसके ही 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने की, बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ, मा बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहती थी जिससे गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, बेरहम बेटा तब तक वार करता रहा जब तक मां की सांसें थम नहीं गईं,स्थानीय लोगों ने जब इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो ब्यौहारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की,पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है इस वीभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
वही इस पूरे मामले में एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया की नाबालिग पुत्र ने अपने ही मां की हत्या कर दी, बालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां उसे पढ़ने के लिए अकसर बोलती थी जिसकी वजह से उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया वही बालक हत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता रहा , मामले की जांच की जा रही है।