ग्वालियर l मौसम में आए बदलाव के बाद घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गईl इस भीषण हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l
बताया जा रहा है कि पनिहार निवासी रेहान खान (19) अपनी मां बानो (45) को बाइक पर लेकर घाटीगांव किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण सामने से आ रही बाइक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही घाटीगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज रेहान ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
Back to top button