भोपालमध्य प्रदेश

कोतवाली और यातायात पुलिस ने वाहनों का बनाया चालान : बाजारों का किया निरीक्षण

सिवनी यश भारत:-सिवनी की कोतवाली व यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों पर कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने नेहरू रोड से शुक्रवारी बाजार तक सड़क पर खड़े वाहनों की जांच की। वहीं यातायात पुलिस ने बारापत्थर क्षेत्र में बबरिया रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने अवैध रूप से पार्क किए गए 10

वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला है। इधर कोतवाली पुलिस ने पैदल भ्रमण के दौरान नगर पालिका चौक से नेहरू रोड़ शुक्रवारी व भीड़ वाले अन्य स्थानों का भ्रमण करते हुए सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि 13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई 4100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसमें बिना हेलमेट 12 वाहनों से 3600 रुपये, विधिवत नंबर प्लेट नहीं होने पर एक बाइक का चालान काटा गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

शोरूम संचालकों पर हो कार्रवाईः नागरिकों का कहना है कि यातायात और कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। लेकिन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध ना करते हुए बड़े-बड़े शो-रूम का संचालन करने वाले संचालकों व दुकानदारों पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाता है। यदि संबंधितों पर कार्रवाई होगी तो व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button