देश

कैमोर में नीलू रजक की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, साजिशकर्ता, रेकी करने वाले और पिस्टल उपलब्ध कराने वाले भी पकड़े गए

कटनी, यशभारत। कैमोर में भाजपा नेता नीलू रजक की हत्या में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें अकरम खान, इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस, सलीम खान उर्फ चच्चा, मोहम्मद जैद अजहरी, हर्ष सिंह शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को कैमोर में नीलेश उर्फ नीलू रजक की दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ था। इस मामले में श्रीकांत तिवारी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 302/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता और सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर और तकनीकी माध्यमों से पतासाजी के बाद, पुलिस टीम ने ग्राम कजरवारा बहोरीबंद के पास अकरम खान (उम्र 28 वर्ष) और इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस (उम्र 19 वर्ष) को मोटरसाइकिल पर पकड़ा। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फार्यारंग से दोनों आरोपियों के पैरों में चोट आई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया।

षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी अकरम खान से पूछताछ के आधार पर, नीलू रजक की हत्या की योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनमें आरिफ उर्फ मानू खान (उम्र 26 वर्ष, निवासी अमरैयापार, सलीम खान उर्फ चच्चा (उम्र 45 वर्ष, निवासी खलवारा बाजार), मोहम्मद जैद अजहरी (उम्र 21. वर्ष, निवासी भटिया मोहल्ला) (भटिया मोहल्ला कैमोर से गिरफ्तार) हर्ष सिंह (उम्र 23 वर्ष, निवासी लालपुर अमरपाटन, जिला मैहर)। शामिल है। आरोपियों (अकरम खान और लकी अंसारी) ने पिस्टल और कारतूस हर्ष से खरीदे थे।
अन्य आरोपी की तलाश

मामले के अन्य फरार आरोपी अमन खान, लकी अंसारी, और छोटू सिंह की तलाश जा रही है। गिरफ्तारी में एसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे, थाना प्रभारी कैमोर निरीक्षक आशीष शर्मा, थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी विजयराघवगढ निरीक्षक रीतिश शर्मा बस स्टैंड चौकी प्रभारी उपनि सिद्दार्थ राय, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उपनि अरुणपाल सिंह, थाना प्रभारी एनकेजे उपनि रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उपनि विनोद दाहिया, उपनि नवीन नामदेव, उपनि योगेश मिश्रा, और पुलिस टीम के सक्रिय सउनि अखिलेश कुमार मिश्रा, सउनि हुकुम सिंह, सउनि श्यामलाल श्रीवास प्र. आर. संतोष कटारिया, प्रआर आरिफ, प्रआर चंद्रभान विश्वकर्मा आर. अजीत तिवारी, आर. अंकुल बागरी, आर. सौरभ कुमार, आर. विनोद कुमार, आर. विकास पुरी गोस्वामी, आर. विकास सिंह, आर. विक्रम सिंह, आर नीलेश दुबे, आर. कृष्णप्रकाश गुप्ता आर. राकेश आर, उमाकांत सिंह म.आर प्रिया सिंह, आर. सुशील आर. सुनील सायबर सेल सेल से आर. अजय, आर. सतेन्द्र, आर. शुभम आर. चंदन एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।IMG 20251107 WA0861

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button