कटनीमध्य प्रदेश

कैमोर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का औषधालय खुलेगा

मंत्रिपरिषद की बैठक में 51 पदों के सृजन को मंजूरी

कैमोर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का औषधालय खुलेगा

मंत्रिपरिषद की बैठक में 51 पदों के सृजन को मंजूरी

कटनी, यशभारत। मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कटनी जिले के कैमोर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का नया औषधालय खोलने को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के 51 पदों के सृजन की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
इस निर्णय से क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार के अनुसार औषधालय शुरू होने से हजारों श्रमिक परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button