सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 6 फरवरी शुक्रवार को सागर पहुंच रहे हैं। मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 6 फरवरी को दोपहर 1:45 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे एयर स्ट्रीप ढाना पहुंचेंगेl
तत्पश्चात वे दोपहर 3:25 बजे बहेरिया रोड बमौरा स्थित रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा स्थल पहुंचेंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के अनुसार मंत्री चौहान दोपहर 3:45 बजे बमौरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात वे सायं 5:4बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
Back to top button