जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

केंट बोर्ड में चुनाव – बिना लाइट के शौचालय बनवा कर नेता बोले, विकास कराया

https://youtu.be/7cSbhKRb1Twhttps://youtu.be/7cSbhKRb1Tw

fea4cb91 4a07 417e 90da 31e7ad874772

 

 

जबलपुर यशभारत। केंट बोर्ड में चुनावी शोर जारी है, अपने-अपने वादो को लेकर एक बार फिर प्रत्याशी मैदान में है। विकास की बात हो रही है। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि केंट का विकास कराया है, हो भी सकता कि नेताओं की बात कागजों में सही हो लेकिन हकीकत में तो कुछ और ही है। दरअसल यशभारत ने केंट चुनाव के बीच वार्डों का सर्वे शुरू किया है। इस सर्वेंं के माध्यम से जनता और नेताओं को बताने की कोशिश हो रही है कि केंट में कितना विकास हुआ और नेताओं ने क्या किया। वार्ड क्रमांक 3 और 4 में जाकर यशभारत ने पड़ताल की तो पता चला कि वार्ड क्रमांक-3 में बगैर लाइट के शौचालय बनवाकर नेताओं का कहना है कि विकास कार्य कराया गया है। जबकि वार्ड क्रमांक-4 की जनता आज भी जर्जर सड़कों की वजह से परेशान है। केंट के वार्ड नंबर 3 के भाजपा पार्षद अजय कदम से यशभारत ने संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल बंद रहा और उनसे संपर्क नही हुआ। वहीं वार्ड नंबर 4 के कांग्रेस पार्षद किरण लखन ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की करीब 75 प्रतिशत नालियों का निर्माण करार्य कराया जा चुका है। क्षेत्र में रहने वाले हर घर को पानी मुहैया कराया गया है।

ac34c56b 355e 4920 afec ea205d18204d

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button