जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सतना lनाबालिग किशोरी को अगवा कर अहरी में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मझगवां थानान्तर्गत रहने वाले व्यक्ति ने2 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। संभवतः उसे बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की गईं। मंगलवार को सूचना मिली कि लापता नाबालिग को एक लड़का जिल्हा झरी में रखे हुए है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिल्हा झरी में दबिश देकर लापता नाबालिग को सकुशल तलाश निकाला। पूछताछ में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि 2 माह पहले शादी का झांसा देकर

नीलेश अहरी ले गया। अहरी में दुष्कर्म किया, 1 फरवरी को पुनः शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया और वहां रखकर दुष्कर्म किया।पीड़ता के बयान के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।

 

 

 

मझगवां पुलिस ने बताया कि कुछ घंटे ‘के अंदर ही अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी नीलेश मवासी पिता राम मिलन मवासी निवासी जिल्लहा झरी थाना मझगवां को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण धुर्ें, एसआई नेहा ठाकुर, केपी वर्मा, जय सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक प्रदीप वर्मा, दयाराम बैगा, आरक्षक अनुज सिंह, बृजेश्वर यादव, दिनेश परस्ते, शिव कुमार यादव, आकाश कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, महिला आरक्षक रमा सिंह और वर्षा उइके शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu