मध्य प्रदेशराज्य

किरण जैन (कार पार्लर) की श्रद्धांजलि सभा आज 11 बजे आदर्श गार्डन में 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ स्थानीय ऑटोमोबाइल व्यवसायी स्व. अनिल कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती किरण जैन का आज प्रातः खारी उठवाना किया गया। उनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज शनिवार को सुबह 11 बजे से आदर्श गार्डन मोतीनगर में किया जाएगा।

भगवानगंज स्थित सनी कार पार्लर के संचालक विक्की व सनी जैन की माताजी तथा स्मिता व पीटीएस एसपी लवली सोनी जैन की सासु मां श्रीमती किरण जैन का गत 3 दिसंबर को नागपुर में इलाज़ के दौरान निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार 4 दिसंबर को सागर के नरयावली नाका मुक्तिधाम पर किया गया था। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

उनका अस्थि संचय व खारी उठावने का कार्यक्रम आज शनिवार को सुबह नरयावली नाका मुक्तिधाम पर किया गया। देवदर्शन के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुबह 11 बजे आदर्श गार्डन मोतीनगर थाने के सामने रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button