मध्य प्रदेशराज्य

काले हिरण को अज्ञात वाहन ने सरेराह कुचला : मौत… वन विभाग में हड़कंप

Table of Contents

नरसिंहपुर lजिले में एनएच-45 भोपाल रोड पर एक मादा काले हिरण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीर ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्यवाही शुरू की। प्रारंभिक जांच में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

वन अमले द्वारा मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वन विभाग अज्ञात वाहन की तलाश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button