जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कार नहर में गिरी : हादसे में दो युवकों की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल 

भोपाल lएक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि कार सवार आपस में दोस्त थे। वे चलती गाड़ी में मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। कार के कांच तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

 

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे कोलार में रहने वाला पलाश गायकवाड़ (25) अपने दोस्त विनीत (22) और पीयूष गजभिए (24) के साथ कोलार क्षेत्र में कार से घूम रहा था। हादसे में पलाश और विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। वह दोनों पीडब्ल्यूडी के ग्रेड 4 कर्मचारी थे। उनकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। जबकि घायल पीयूष अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। परिजनों ने बताया कि गाड़ी विनीत चला रहा था।

 

दोनों युवकों के शव का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पीयूष का इलाज चल रहा है। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu