कटनी

कल धूमधाम से मनाई जाएगी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज के तत्वावधान में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कटनी, यशभारत। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कल 15 मार्च को शहर में अपार उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के बीच मनाई जाएगी। इस अवसर पर साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति के तत्वावधान में कल रविवार 15 मार्च को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी का 1010वां जन्म महोत्सव 15 मार्च रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इस अवसर पर मां कर्मा देवी की शोभायात्रा सायंकाल 4 बजे गाटरघाट रोड स्थित साहू धर्मशाला से प्रारंभ होगी और आजाद चौक, शेर चौक, खेरमाई मंदिर, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, मिशिन चौक, आजाद चौक से होते हुए साहू धर्मशाला में वापस आकर समाप्त होगी। इसके पहले सुबह 10 बजे से मां कर्मा देवी जी की पूजा अर्चना की जाएगी। महिला मंडल द्वारा रामायण, भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। शोभा यात्रा के उपरांत प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। साहू वैश्य पंचायती सत्संग समिति ने समस्त स्वाजातीय बंधुओं से धार्मिक आयोजन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button