कटनीमध्य प्रदेश

करौंदीकला के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, आधा दर्जन से अधिक जुआड़ी गिरफ्तार, 1 लाख 13 हजार 8 सौ रूपए बरामद

कटनी, यशभारत। बरही पुलिस ने ग्राम करौंदीकला के पास जंगल में चल रहे एक जुआ फड़ पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 1 लाख 13 हजार 800 रुपये जब्त किए। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बताया जाता है कि मुखबिरों की सूचना पर बरही पुलिस ने टीम का गठन किया। टीम ने जैसे ही जुआ फड़ पर छापा मारा, वहां उपस्थित सभी जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन बरही पुलिस की घेराबंदी में कुल 8 जुआडी पकड़े गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतीश सोनी पिता संतोष सोनी निवासी वार्ड नंबर 10 बरही, जितेंद्र गुप्ता पिता संतोष गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 2 बरही, राम जी ताम्रकार पिता स्व. रामनरेश ताम्रकार निवासी वार्ड नंबर 8 बरही, राकेश जयसवाल पिता मनीराम जायसवाल निवासी छोटी करौंदी, शेख राजा पिता शेख रमजान निवासी आजाद चौक, आशीष सोनी पिता स्व. राम किशोर सोनी निवासी सोनी मोहल्ला, धनेंद्र द्विवेदी पिता शिवकुमार द्विवेदी निवासी गैरतलाई एवं नफीस खान पिता इस्माइल खान निवासी बरही को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, उप निरीक्षक विनोदकांत सिंह, एएसआई रामसखा वर्मा, एएसआई दिनेश गौतम, एएसआई राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, आरक्षक राजेश रंजन, जगत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों के खिलाफ जुआ खिलाने का पुराना रिकॉर्ड
आरोपियों द्वारा संगठित होकर जुआ खिलाने का पूर्व का रिकॉर्ड भी थाना बरही में है, जो धारा 112 बीएनएस का अपराध घटित होना पाया गया है तथा आरोपियों का पूर्व रिकॉर्ड होने से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा लावारिश मिली 12 मोटर साइकिलों को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बताया कि वे अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें ताकि अपराध को जड़ से समाप्त किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button