शहडोल l वन्य जीवों की लगातार मौत होने से वन विभाग सकते में हैं l जिसका एक ताजा मामला शहडोल में सामने आया हैl जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में करंट लगने से एक नर और एक मादा बाघ की मौत हो गई। करपा बीट क्षेत्र में हुई इस घटना से वन विभाग में सकते हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की गई। मामले की जांच जारी हैl
बताया जा रहा है कि वन विभाग को सर्किल मसिरा के आरएफ 382 क्षेत्र के पास एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच के दौरान उसी क्षेत्र में एक बाघिन का शव भी बरामद हुआ। दोनों शव राजस्व क्षेत्र में एक-दूसरे के नजदीक पाए गए, जिससे यह पुष्टि हुई कि उनकी मौत एक ही घटना में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसान ने फसलों को बचाने के लिए करंट बिछाया था l
Back to top button