देश

करंट लगने से अधेड की मौत घर में सुधार कर रहा था हो गया हादसे का शिकार

जबलपुर यश भारत। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बमोरी से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पनागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत पीएम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि पुलिस की सूचना मिली कि ग्राम बमोरी में एक 50 वर्ष के व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक का नाम राममिलन भूमिया है और वह घर में बिजली सुधार से संबंधित कोई कार्य कर रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button