कटनी

कटनी स्टेशन के फूड प्लाजा में मिली एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक, रेल अधिकारियों ने की जांच, संचालक को लगाई फटकार

कटनी, यशाभारत। रेलवे के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अचानक जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर स्थित फूड प्लाजा में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक और पेय पदार्थ मिली। टीम ने ने स्टेशन परिसर में सांची मिल्क पार्लर, फूड प्लाजा और जनआहार केंद्र की जांच की। इस दौरान एनकेजे रेलवे अस्पताल से एडीएमओ डॉ आदित्य आर्या, सीएचआई एनकेजे मोहम्मद शहनवाज और कटनी के सीएचआई बालवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जांच के दौरान फूड प्लाजा में 24 बोतल मेंको कोल्डड्रिंक और 27 टेट्रापैक पेय पदार्थ एक्सपायरी पाए गए। खाद्य सामग्री की इस गंभीर अनियमितता पर एडीएमओ डॉ आदित्य आर्या ने मौके पर ही कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और एक्सपायरी पेय पदार्थों को तत्काल नष्ट कराया। अधिकारियों ने फूड प्लाजा के संचालक को चेतावनी देते हुए भविष्य में में इस तरह की लापरवाही दोबारा न करने के निर्देश दिए।
अधिक कीमत वसूलने पर फूड स्टाल में कार्रवाई
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने प्लेटफार्म क्रमांक 3-4 के जबलपुर एंड पर मल्टीपर्पज स्टॉल को सील कर दिया। स्टॉल से यात्रियों को निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर मंडल से निर्देश जारी हुए, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए स्टॉल को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button