कटनी पुलिस की अनूठी पहल, थानों की रैंकिंग से तय हो रही जनसेवा की गुणवत्ता, कोतवाली अव्वल, अजाक फिसड्डी
कटनी, यश भारत। जनसेवा की गुणवत्ता एवं पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की पहल पर जिले के समस्त थानों की रैंकिंग माह जुलाई के लिए जारी की गई।
यह रैंकिंग थानों में आने वाले आगंतुकों/फरियादियों से प्राप्त फीडबैक आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों एवं डिजिटल स्कैनर के माध्यम से एकत्र ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार की गई।
खास बात
1. आगंतुकों से व्यवहार
2. समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई
3. समयबद्ध कार्रवाई
4. परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन
5. फीडबैक की प्रमाणिकता हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग
जुलाई माह की शीर्ष 3 रैंकिंग वाले थाने
1. थाना कोतवाली – आगंतुक: 81, फीडबैक: 66 | संतुष्टि: 87 प्रतिशत
2. थाना कुठला – आगंतुक: 50 फीडबैक: 42 संतुष्टि प्रतिशत
3. थाना एनकेजे – आगंतुक: 52 | फीडबैक: 58 संतुष्टि प्रतिशत
*निम्न रैंकिंग वाले थाने:*
1. अजाक थाना – आगंतुक: 10 | संतुष्टि प्रतिशत
2. महिला थाना – आगंतुक: 15 | संतुष्टि
3. थाना कैमोर – आगंतुक: 36 | संतुष्टि: 66 प्रतिशत
पुलिस अधीक्षक द्वारा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारी अधिकारियों को बधाई दी गई है एवं शेष थानों को नागरिक संतुष्टि बढ़ाने हेतु सतत प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रैंकिंग प्रत्येक माह जारी की जाएगी ताकि जनभागीदारी के साथ पुलिस की छबि सुधारने के साथ आम जनता की शिकायतों को कम किया जाए।