दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मलैया मील लोको के पास शुक्रवार को कक्षा 10वीं के एक छात्र पर अज्ञात छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के लिए केंद्र गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में किसी छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे और सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावर की तलाश की जा रही है
Back to top button