मध्य प्रदेशराज्य

ऑपरेशन प्रहार 2.0 : कुख्यात कफ सिरप तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

Table of Contents

रीवा lजोन में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. चुराटा थाना की नौबस्ता चौकी पुलिस ने एक कुख्यात कफ सिरप तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनेक्स कफ सिरप की शीशियां बरामद की गई हैं.

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नवबस्ता चौकी क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ के समीप एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सचिन उर्फ शशि प्रकाश तिवारी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मौके पर ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ऑनेक्स कफ सिरप की कुल 42 शीशियां जब्त की गईं. इसके साथ ही, नशे के विक्रय में उपयोग की जा रही उसकी होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी सचिन तिवारी एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ रीवा और सतना जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कुल 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. उसका आपराधिक रिकॉर्ड इतना गंभीर है कि वर्ष 2020 में भी उसके खिलाफ कफ सिरप तस्करी के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और जिला बदल जैसी कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जा चुकी है. आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। रीवा पुलिस नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्सेगी और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button