कटनी

ऑटो में सवारी बनकर बैग उड़ाने वाले रीवा के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, ​पुलिस ने चोरी के 20 हजार नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो समेत सवा तीन लाख का मसरुका किया बरामद

​कटनी, यश भारत। ऑटो में सवारी बनकर यात्री का बैग पार करने वाले अंतरजिला गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रीवा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई राशि, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेश नामदेव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती 9 मार्च को उन्होंने चांडक चौक से एक ऑटो किराए पर लिया था। ऑटो में पहले से तीन युवक सवार थे। बस स्टैंड पहुंचने पर उमेश ने देखा कि उनके बड़े बैग के भीतर रखा छोटा आसमानी रंग का बैग गायब है। उस बैग में एसबीआई की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और 15,000 रुपये नकद रखे थे।
​सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा उप अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 18 मार्च को घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को
​बृजेश मिश्रा 21 वर्ष निवासी अमाहिया, जिला रीवा,
​राजकुमार यादव 37 वर्ष निवासी बैंकट रोड, जिला रीवा, ​अज्जू उर्फ अजीजूउदीन अंसारी 31 वर्ष निवासी अखाड़ा घाट, जिला रीवा को गिरफ्तार किया। ​कुल 3.20 लाख का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक के अलावा 20,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त 3 लाख रुपये कीमत का ऑटो जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने में उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सहायक उपनिरीक्षक बाल गोविन्द प्रजापति, दीपेन्द्र शर्मा, सुशील पाण्डे, मनोज पटेल, आरक्षक अनमोल सिंह और मनू त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button