कटनी

एपस्टीन मामले पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा, महिला कांग्रेस हरदीप पूरी के इस्तीफे पर अड़ी

युवा कांग्रेस ने आयोजित किया मार्च, बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों और कांग्रेस जन हुए शामिल

:
एपस्टीन मामले पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा, महिला कांग्रेस हरदीप पूरी के इस्तीफे पर अड़ी

युवा कांग्रेस ने आयोजित किया मार्च, बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों और कांग्रेस जन हुए शामिल

कटनी,यशभारत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने कचहरी चौक से कैंडल मार्च निकाला और एपस्टीन फाइल्स में निर्दोष बच्चियों की हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
मार्च में बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्ती और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां लेकर हिस्सा लिया। सौम्या राँधेलिया ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अत्यंत निंदनीय एपस्टीन फ़ाइल्स ने मानवता को शर्मसार किया है, जिसमें भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कई बार ज़िक्र आया और उनकी संलिप्तता के प्रमाण मिले। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से बर्खास्त नहीं कर रहे हैं। महिला कांग्रेस लगातार मंत्री के इस्तीफे की मांग करती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा और मार्च के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा, संगठन मंत्री प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, कमल पांडेय, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल होतवानी, श्याम पहुजा, विनीत जायसवाल, मंगल सिंह, मुस्ताक भाई, श्याम यादव, अजय जैसवानी, राहुल पटेरिया, शशांक गुप्ता गोलू, अजय खटिक, सचिन गर्ग, सूर्यकांत कुशवाहा, अजय कोल, लता कनोजिया, मीनाक्षी वल्लवी, नीरा सोनी, मुमताज बानो, हेमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, मनीषा सोलंकी, लता खरे, प्रीति पांडे, तमन्ना पांडे, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक प्यासी, अनुराग दाहिया, संजय गुप्ता, हरीश यादव, देवांश बाजपेई, विजय मंगल चौधरी, रमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने एपस्टीन मामले में न्याय की मांग और मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे पर जोर देने के साथ-साथ मानवता के खिलाफ हुए अमानवीय कृत्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button