कटनीमध्य प्रदेश

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि गश्त के दौरान गांजा तस्कर को दबोचा, 55 हजार कीमती 3 किलो 811 ग्राम गांजा बरामद

कटनी, यशभारत। एनकेजे पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर नदी के पास बजरंग कालोनी में दबिश देकर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 3 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 55 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी रोकने और तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिस पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एनकेजे पुलिस द्वारा गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई मनोज कुड़ापे को को मुखबिरों से गांजा तस्करी की सूचना मिली। जिस पर नदी के पास बजरंग कालोनी में दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से दुर्गा चौक खिरहनी निवासी हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिह राजपूत को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 3 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि आरोपी युवक से गांजा की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक कहां से गांजा लेकर आया था और कहां देने जा रहा है, इस संबंध में आरोपी से जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, एएसआई मनोज कुड़ापे, एएसआई केवल उईके, एएसआई सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक शैलेष दामोहिया, आरक्षक अर्पित पटेल सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button