एनएचएआई के अधिकारियों ने की पेरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी के साथ मारपीट
कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पिपरोन्ध में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एनएचएआई में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां पदस्थ कर्मचारियों को जितना वेतन स्वीकृत है, उसमे स्थानीय अधिकारियों द्वारा कटौती की जा रही है और विरोध करने पर कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाता है। यही कारण है कि आज दोपहर किसी बात को लेकर यहां पदस्थ अभिषेक श्रीवास्तव और विनय प्रताप सिंह ने पेरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी विनय बर्मन के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मारपीट में घायल कर्मचारी को एनएचएआई की एम्बुलेंस में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करते हुए भर्ती कर लिया है। उसे हाथ में गंभीर चोट आई है। पेरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी विनय बर्मन ने मीडिया से बातचीत में अभिषेक श्रीवास्तव
एवं विनय प्रताप सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया। मामले की जानकारी झिंझरी पुलिस को दी गई है।कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पिपरोन्ध में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एनएचएआई में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां पदस्थ कर्मचारियों को जितना वेतन स्वीकृत है, उसमे स्थानीय अधिकारियों द्वारा कटौती की जा रही है और विरोध करने पर कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाता है। यही कारण है कि आज दोपहर किसी बात को लेकर यहां पदस्थ अभिषेक श्रीवास्तव और विनय प्रताप सिंह ने पेरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी विनय बर्मन के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मारपीट में घायल कर्मचारी को एनएचएआई की एम्बुलेंस में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करते हुए भर्ती कर लिया है। उसे हाथ में गंभीर चोट आई है। पेरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी विनय बर्मन ने मीडिया से बातचीत में अभिषेक श्रीवास्तव
एवं विनय प्रताप सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया। मामले की जानकारी झिंझरी पुलिस को दी गई है।