जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंदौर से बैरंग लौटी पुलिस, राजदार गया जेल अपहरण कर चना से लदा ट्रक लूटने का मामला

यश भारत, फॉलोअप, जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पीपल देवरी में 16 लाख 50 हजार रूपए के चना से लदा ट्रक लूटने और ड्राइवर के अपहरण के मामले में फरार आरोपियों की तलाश मेें इंदौर गई टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग सके जिसके बाद पुलिस बैरंग वापिस लौट आई। वहीं रिमांड खत्म होने पर राजदार को शुक्रवार को पुन: कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विदित हो कि संतोष सेन निवासी वार्ड नं. पांच लोको थाना कोतवाली जिला दमोह का ड्राईवरी का काम करता है। नौ फरवरी की रात्रि करीब 9 बजे गायात्री ट्रेडर्स दमोह से ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5647 से 550 बोरी चना कीमती करीबन 16 लाख 50 हजार रुपया का भरकर दमोह से कटनी लेकर जा रहा था। सोमवार एवं मंगलवार की दरमियानी रात्रि 1:30 बजे जब वे सिहोरा रोड पीपल देवरी के आगे पहुंचा तो एक बिना नंबर की कार से चार बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंंचे थे और ट्रक को रोक लिया था। ट्रक ड्राइवर पर नशीला स्प्रे छिडक़र उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद अरोपी चना से लदा ट्रक लेकर भाग गए। ड्राइवर संतोष सेन को रास्ते में आश्रम के पास फेंक दिया था। मंगलवार सुबह संतोष को होश आया था। जब तक चना लदा ट्रक, नगद दस हजार, एक मोबाइल लुट चुका था। मझौली पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। आसपास के थानों में भी सूचना दी। जिसके बाद चना से लदा ट्रक लूटकर भाग रहे सागर गोयल को शहपुरा पुलिस ने गोटेगांव रोड पर घेराबंदी कर दबोचा था। जबकि ट्रक में सवार धर्मेन्द्र ट्रक से कूदकर भाग गया था। शहपुरा पुलिस ने सागर के साथ चना से लदा ट्रक मझौली पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने सागर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के नाम उगले थे। सुमित अपने एक साथी के साथ कार से फरार हो गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में इंदौर गई थी जहां से वापिस लौट आई। आरोपी नहीं मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button