इंटरसिटी एक्सप्रेस में दुराचार के आरोपी को दबोचा आरपीएफ ने, पुलिस से बचने बाथरूम में बदल रहा था कपड़े

कटनी, यशभारत। सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस से फरार हो रहे दुराचार के आरोपी को कटनी एनकेजे आरपीएफ ने दबोच लिया। आरपीएफ के हत्थे चढ़ा दुराचार का आरोपी निवास रोड हरदी गांव में एक 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार करने के बाद गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली इंटरसिटी से पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। जिसकी सूचना आरपीएफ को मिलते ही वह हरकत में आई और ट्रेन आते ही बलात्कार के आरोपी को जनरल कोच से दबोच लिया गया। इस घटना के संबंध में आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक निवास रोड स्थित हरदी गांव के स्कूल के पास एक सात वर्ष की बच्ची के साथ ग्राम का ही रहने वाला 19 वर्षीय राजेंद्र साहू पिता राजपति साहू ने बच्ची को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुराचार करने के बाद स्टेशन पहुंचा जहां से पुलिस से बचने के लिए सिंगरौली इंटरसिटी में भाग रहा था। इस घटना के संबंध में सरई थाना पुलिस द्वारा न्यू कटनी जंक्शन आरपीएफ को पूरे मामले की सूचना दी गई सूचना के बाद आरपीएफ हरकत में आई और दुराचार के आरोपी को दबोच लिया गया। आरपीएफ ने बताया कि न्यू कटनी जंक्शन में जैसे ही इंटरसिटी पहुंची ही थी कि आरपीएफ द्वारा हर कोच में उसकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह खड़ी गाड़ी में बाथरूम में जाकर घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर कपड़े बदल रहा था। आरपीएफ को इस मामले की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाथरूम में एक युवक घुसा हुआ है। आरपीएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खुलवाया गया तो आरोपी वह कपड़े बदल रहा था। जिसे बाद में आरपीएफ ने अपनी गिरफ्त में लेकर पोस्ट लाया गया जहां से उसके विरुद्ध प्रारंभिक कार्रवाई कर संबंधित थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरपीएफ एनकेजे पोस्ट प्रभारी महेश चंद्र मीणा, एएसआई महेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव, आरक्षक ओम नारायण सिंह, आरक्षक मनोज यादव, मनोज कुर्मी, संजय प्रसाद एवं सरई थाना से एएसआई त्रिवेणी पाल, सैनिक चंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने कार्रवाई कर उसे ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया।








