इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर भारत ट्वेन्टी ट्वेन्टी वर्ल्डकप के फाइनल में, संजू की शानदार पारी, अब अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा फ़ाइनल मुकाबला

मुम्बई। भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर ट्वेन्टी ट्वेन्टी वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। संजू सैमसन, शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी और फिर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक की बेहतर गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहाड़ से स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को 246लेकर रनों पर रोककर यह जीत हासिल की। मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच चौकों और छक्कों की जमकर बारिश हुई। अब फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो 8 मार्च रविवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने धुंआधार 89 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने भी अच्छी पारी खेली। संजू सैमसन को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबावी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया हालांकि इंग्लैंड जीत के करीब आकर भी हार गया। इंग्लैंड की ओर से जे बेथल ने शतक जड़कर टीम की उम्मीद बनाये रखी लेकिन बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड 7 रनों से हार गया।







