देश

आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने खेली मैच विनिंग पारी

बड़ोदरा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब जीत लिया है। आज वडोदरा में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। आरसीबी की टीम दूसरी बार WPL चैंपियन बन गई है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया और रिकॉर्ड रन चेज किया।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। आरसीबी के लिए फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पारी खेली। आखिरी में राधा यादव ने दो चौके लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया।
इससे पहले आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन की पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंद पर नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में दो गेंद शेष रहते हुए 204 रन बनाए और चैंपियन बनी।

दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथा फाइनल हारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथा फाइनल हारी है। दिल्ली ने इस मैच में रिकॉर्ड फाइनल का टोटल खड़ा किया था। वहीं आरसीबी ने WPL इतिहास का रिकॉर्ड चेज करते हुए इतिहास रच दिया।

आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

आरसीबी की टीम दूसरी बार WPL चैंपियन बन गई है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया और रिकॉर्ड रन चेज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button