कटनीमध्य प्रदेश

आधी रात घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या, खेत पर बनी झोपड़ी के बाहर मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

कटनी/पवई, यशभारत। घर से लापता हुए एक 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमानगंज पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 नग 12 बोर का देशी कट्टा व खाली खोखे बरामद किए गए हैं। अमानगंज थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने बताया कि आरती चौधरी निवासी ग्राम ककरहाई भटवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 22 फरवरी की रात लगभग 10 बजे रात्रि 2 बजे उसके पति के मोबाइल पर कॉल आया। जिसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर यह कहकर निकले कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे, परंतु सुबह तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश करने पर बलीराम चौधरी की अपाची मोटरसाइकिल ग्राम खिरवाहार में खड़ी मिली। बाद में तलाशी के दौरान अमान सिंह बुन्देला के खेत पर बनी झोपड़ी के बाहर बलीराम चौधरी मृत अवस्था में पाए गए, जिनकी दाहिनी आंख में गोली लगने का निशान था तथा कान, नाक एवं आंख से खून निकला हुआ था। अमानगंज पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमानगंज रवि सिंह जादौन द्वारा टीम गठित कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान डॉग स्कवाड एवं फिंगर प्रिंट अधिकारियों को बुलाया गया। टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी दीपेन्द्र सिंह बुन्देला पिता अमान सिंह बुन्देला निवासी ग्राम खिरवा की तलाश कर उसे पकडक़र पूछताछ की, जिसमें उसने घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार ताराटेक के पास बिजली के खंभों के नीचे झाडिय़ों में छिपा दिया है, जिसे बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
कार्यवाही में एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया गुनौर, थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन, उप निरीक्षक रजनी समाधिया, प्रधान आरक्षक शिवम शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी, प्रधान आरक्षक राजीव बेडिय़ा, आरक्षक मेहरवान सिंह, विश्वास शुक्ला, अखिलेश पाल, गोलू बास्केल एवं अरुण तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button