मध्य प्रदेशराज्य

आखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : ऐसे खुला राज, पढ़े पूरी खबर…

Table of Contents

नरसिंहपुरlथाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा अपनी पत्नी के साथ ग्राम खमरिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहाँ विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। रात्रि में जैसे ही वे ग्राम खमरिया के स्वागत गेट के समीप पहुँचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ओवरटेक कर उनका रास्ता रोक लिया।

   मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा राजेश मेहरा एवं उनकी पत्नी की आँखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया, जिससे दोनों असहज हो गए। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा झूमाझटकी करते हुए महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए।

   लूट की घटना संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की दो विशेष टीमों को गठन किया जाकर आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।

   पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही कैमरों को चेक किया गया एवं स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी साथ ही तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप घटना स्थल के पास से ही अभिषेक सिंह लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।          

इसके उपरान्त प्राप्त जानकारी अनुसार यशवंत पटेल की गोटेगांव में होने की जानकारी मिलने में पुलिस टीम द्वारा गोटेगांव पहुचंकर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। 

इसके उपरान्त प्राप्त जानकारी अनुसार यशवंत पटेल की गोटेगांव में होने की जानकारी मिलने में पुलिस टीम द्वारा गोटेगांव पहुचंकर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। 

*गिरफ्तार आरोपी :*

1. यशवंत पटेल निवासी पिपरिया, थाना गोटेगांव।

2. अभिषेक सिंह लोधी निवासी सूरवारी, थाना ठेमी।

जप्ती : मंगलसूत्र कीमती 1,20,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल टीव्हीएस कंपनी की रायडर कीमती 80,000 रूपये जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 309 (4), 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button