देश

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने काम बंद कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

IMG 20260216 WA1135

कटनी, यशभारत। शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की निर्मम हत्या के विरोध में आज जिला अधिवक्ता संघ, कटनी ने गहरा रोष व्यक्त किया। संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) को तत्काल लागू करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
​शिवपुरी की घटना से मप्र का अधिवक्ता समाज मर्माहत
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत 14 फरवरी 2026 को शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना जब नियमित न्यायालयीन कार्य के लिए जा रहे थे, तब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना से पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समाज न केवल आहत है बल्कि स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। घटना के विरोध में आज जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। ​जिला अधिवक्ता संघ ने शासन के समक्ष जो माँगें रखी हैं उनके मुताबिक ​दोषियों पर कठोर कार्रवाई: शिवपुरी हत्याकांड के अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वर्षों से लंबित ‘अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट’ को बिना किसी देरी के पूरे प्रदेश में लागू किया जाए ताकि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मृतक अधिवक्ता के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए ।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। माँग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ​संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, सचिव राजकुमार तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनहीनता बरती जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता मिथलेश जैन ने कहा कि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए और उक्त एक्ट लागू नहीं किया, तो अधिवक्ता समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।IMG 20260216 WA07452

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button