मध्य प्रदेशराज्य
आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत : महिला सहित 8 वर्षीय बालक ने तोड़ा दम

रीवा lसेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैना शक्ति गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया । जांच में जुटी पुलिस।
सेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैना शक्ति गांव में दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें एक महिला एवं एक 8 वर्ष मासूम बालक है और दो लोग घायल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
मृतक के नाम ज्योति वासुदेवा पति आशीष उम्र 26,
आशीष वासुदेवा पिता प्रेमलाल उम्र 32वर्ष , किशन बासुदेवा पिता आशीष उम्र 8 वर्ष हैं।
वही घायल के नाम नैना वासुदेवा पिता आशीष वासुदेवा उम्र 2 वर्ष, प्रेमलाल पिता रामेश्वर उम्र 55 वर्ष।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई एवं 2 लोग घायल हैं घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। आगे जांच की जा रही है।







