अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने घेरा उमरियापान थाना, पुलिस को दी चेतावनी : पैकारी बंद नहीं हुई तो थाने के सामने देंगे धरना, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

कटनी/उमरियापान, यशभारत। उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्राम अमकुही और ग्राम डूंडी में शराब ठेकेदार द्वारा खुलेआम अवैध शराब पैकारी अपने कर्मचारियों द्वारा बिकवाए जाने के विरोध में दोनों ग्रामों की महिलाएं बड़ी संख्या में नायक तहसीलदार कार्यालय और उमरियापान थाने पहुंची, जहां कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल अवैध शराब बंद कराने की मांग की है। पीडि़त महिलाओं ने बताया कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बिकने से ग्राम के लोग शराब पीने के बाद अपने घर के सदस्यों से विवाद और मारपीट करते हैं, साथ ही आए दिन गांव में शराब खोरी के कारण विवाद, लड़ाई, झगड़े की स्थितियां निर्मित होती है हैं ए जिससे हर कोई परेशान है। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं चेतावनी दी है की यदि एक सप्ताह के अंदर ग्राम अमकुही और ग्राम डूंडी में अवैध शराब पैकारी बंद नहीं हुई तो दोनों ग्रामों की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे तक बड़ी संख्या में थाना के सामने धरना रादर्शन प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। हालांकि पीड़ित महिलाओं को थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने अवैध शराब बंद करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर शिवकुमार चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, सुनील पटेल, मंकू चौरसिया, नमन चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया सहित अन्य लोगों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही है।







