देश

अवैध शराब का गढ़ बन गया डिंडौरी: नर्मदा से 50 मीटर के दायरे में नहीं लग पा रहा अंकुश

Table of Contents

यश भारत डिंडोरी | जिला मुख्यालय मे अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, कॉलेज तिराहे से लेकर मंडला बस स्टेण्ड और समनापुर तिराहे तक दर्जनों कुचिये बेखौफ हो शराब के इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे है, और ऐसा भी नहीं है कि शराब के अधिकारियों के संज्ञान में नहीं है।

सभी को ज्ञात है कि जिला मुख्यालय अवैध शराब का गढ़ बन गया है, लेकिन किसी को इस बात से कोई सरोकार नहीं। कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ती कर दी गई। जैसा कि दो रोज पूर्व मुख्य बस स्टेण्ड के पास औपचारिकता पूर्ण कर विभाग ने स्वयं कि पीठ थपथपाई। 

दो रोज पूर्व आबकारी विभाग ने नगर के मुख्य बस स्टेण्ड के आसपास शहर के हृदय स्थल पर जिन गुमटीनुमा दुकानों मे कार्यवाही कर देशी-विदेशी मदिरा बरामद कि, उन दुकानों कि दूरी पवित्र नर्मदा के हाई फ्लड लेवल से है, लगभग 70 से 80 मीटर दूर हैं l

 खपत प्रतिदिन चार से पांच लाख रूपये

इस सम्बन्ध में शहर के कुछ बहुचर्चित कुचियों के पास अपने सूत्र भेजे, जिससे यह बात सामने आई कि जिला मुख्यालय में ही शराब कि औसतन खपत प्रतिदिन चार से पांच लाख रूपये है, इस लिहाज से महीने के लगभग डेढ़ करोड़। मतलब साल कि खपत तकरीबन 18 करोड़। अब आप अंदाजा स्वयं ही लगाइये कि प्रतिबंधित क्षेत्र से ही शराब माफिया ठेके कि एक बड़ी रकम जिला मुख्यालय से प्राप्त कर रहा है। फिर त्यौहारों पर इसी शराब कि बिक्री दो गुना हो जाती है। लिहाजा सूत्र यह भी बता रहे है कि शराब माफिया इसी बात का फायदा उठा नगर मे त्यौहार पूर्व बम्पर स्टॉक कर सकता है।

कहां से आती है अवैध शराब

 जिला मुख्यालय में आने वाली -ज्यादातर शराब समनापुर और शहपुरा के रास्ते आती है। लेकिन जिम्मेदारों ने कभी इस बात पर जोर नहीं दिया कि अवैध शराब कि भरपाई जिन ठिकानों से शहर में कि जा रही है, उन ठिकानों और माफिया पर भी कार्यवाही की जाये ? यह जांच का विषय है। 

 बहरहाल इस सम्बन्ध में विपक्ष के नेता ओमकार सिंह मरकाम (क्षेत्रीय विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष) से भी लगातार मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन लगातार व्यस्त बताता रहा। कोतवाली प्रभारी से मोबाइल के माध्यम से उनका पक्ष जानना चाहा पर उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। अब देखना यह है कि अवैध शराब का कारोबार जिले में कब बंद होगा l महत्वपूर्ण यह है कि शराब की सप्लाई और होम डिलीवरी स्कूटी से की जा रही है। 

इनका कहना है…

जिला मुख्यालय में अवैध शराब विक्रय से से जुडी सूचनाये मुझे भी प्राप्त हुई है, और दो रोज पूर्व भी कार्यवाही हुई है, इसके अलावा सम्बंधितो को नोटिस भी तलब किये गये है। बाकी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, यदि और मामले सामने आते हैतो निश्चित तौर पर कार्यवाही कि जायेगी l

अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर, डिंडोरी

प्रतिबन्ध के बावजूद यदि जिले मे पांच किलोमीटर कि परिधि मे कहीं अवैध शराब का विक्रय हो रहा है तो निश्चित तौर पर कार्यवाही कि जायेगीl

 चमरू नेताम भाजपा जिलाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button