मध्य प्रदेशराज्य
अरुणोदय पंचाग देखकर कलेक्टर संदीप जी आर के चेहरे पर खिली मुस्कान

सागरl प्रशासनिक क्षमता के धनी सागर के कलेक्टर संदीप जी आर धीर गंभीर छवि के साथ अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता और कुशलता के लिए जाने जाते हैं। यश भारत के संभागीय ब्यूरो चीफ डॉ संदीप सबलोक ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर उनसे मुलाकात कर जब उन्हें यश भारत समूह का अरुणोदय पंचांग भेंट किया तो यश भारत की निष्पक्ष निर्भीक और वैचारिक पत्रकारिता की सराहना करते हुए संस्थापक श्री आशीष शुक्ला के नाम के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान फैल गई।
उन्होंने चर्चा करते हुए इस बात को स्वीकार भी किया कि फोटो खींचते समय हमेशा गंभीर रहने वाले उनके चेहरे पर श्री आशीष शुक्ला जी के बेहतरीन व्यक्तित्व के कारण उनका नाम लेने पर सहसा ही मुस्कुराहट आ गई l









