अमकुही की पहाड़ी में हुए गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल, रंगनाथ नगर पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर पुलिस ने हमको ही की पहाड़ी में हुए गैंगरेप मामले की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक विधि विरुद्ध बालक भी है। आरोपियों में अभिषेक उर्फ सक्कू पिता विजय आदिवासी उम्र 19 साल निवासी अमकुही थाना माधवनगर एवं राजकुमार उर्फ भस्सू आदिवासी पिता स्व संतोष आदिवासी उम्र 30 साल निवासी अमकुही माधवनगर कटनी एवं विधि विरूद्ध बालक विधि विरूध्द बालक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह ने बताया कि चंदी की दफाई बरगवां थाना रंगनाथ नगर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 13 वर्ष की नाबालिक लड़की 26 जनवरी की शाम से लापता है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी उप निरी. अरूणपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया को घटना से अवगत कराकर बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई जो जानकारी अमकुही पहाडी में लगने से थाना माधवनगर एंव रंगनाथनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को अमकुही पहाडी से दस्ताब कर थाना लाया गया एंव महिला अधिकारी के द्वारा उसके परिजनो के समक्ष उससे पूछताछ की गई जो बालिका द्वारा 26 जनवरी को दोपहर 4 बजे बालिका अपनी मौसी आसिया खान के साथ किराने की दुकान बरगवां सब्जी भाजी लेने जा रही थी, तभी रास्ते मे उसकी मौसी के पहचान के कृष्णा और उसका दोस्त मिले, फिर मौसी आसिया के कहने पर चारो अमकुही पहाडी घूमने गये अमकुही में बने खण्डर में कृष्णा उसका दोस्त और मौसी आसिया बात करने चले गये तभी बालिका को अकेले पाकर विधि विरूध्द बालक अपने दोस्त निहाल के साथ आया और विधि विरूध्द बालक बालिका के साथ छेड़खानी कर जबरजस्ती करने का प्रयास किया जिससे बालिका चिल्लाई तो कृष्णा उसका दोस्त, मौसी आसिया आ गये और विधि विरूध्द बालक कुंजी को चिल्लाया विधि विरूध्द बालक कुंजी अपने दोस्त हर्ष यादव को लेकर आया फिर कृष्णा और उसका दोस्त एंव निहाल खंडर से अपने घर चले गये हर्ष यादव मौसी आसिया एंव विधि विरूध्द बालक कुंजी बालिका के साथ अमकुही पहाडी मे अंदर तरफ घूमने चले गये मौसी आसिया एंव हर्ष यादव रूककर बातचीत करने लगे तथा नाबालिग बालक बालिका को लेकर आगे चला गया एवं बालिका को अकेला पाकर उसके साथ जबरजस्ती बल पूर्वक गलत करने का प्रयास करने लगा बालिका द्वारा चिल्लाने पर अमकुही निवासी दो अज्ञात लड़के आये एंव विधि विरूध्द बालक तथा बालिका को पकड़कर पीटने लगे जिससे ड़रकर हर्ष एंव मौसी आसिया वहा से भाग गये और विधि विरूध्द बालक भी मौका पाकर भाग गया दोनो अज्ञात लड़के बालिका को उठाकर पहाडी में आगे ले गये जो मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारियो को देकर आरोपियो की तलाश की गई जो विधिविरूध्द बालक विधि विरूध्द बालक अपने घर के पास मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो अपराध घटित करने स्वीकार किया। नाबालिग को लेकर अज्ञात आरोपियो की तलाश किया जो अज्ञात आरोपियो की तलाश हुलिया अनुसार अलग अलग संभावित स्थानो पर की गई जो लगातार प्रयास करने के बाद बताये हुलिया अनुसार आरोपी अमकुही में मिले जिनकी पहचान विधिविरूध्द बालक विधि विरूध्द बालक कुंजी द्वारा अभिषेक उर्फ सक्कू आदिवासी एंव राजकुमार उर्फ भस्सू आदिवासी दोनो निवासी अमकुही के रूप में की गई । अभिषेक उर्फ सक्कू आदिवासी एंव राजकुमार उर्फ भस्सू आदिवासी से पूछताछ की गई जो बताये कि दिनांक 26 जनवरी के शाम करीब 05/30 बजे अमकुही में लड़की के चिल्लाने की आवाज आई पास जाकर देखने पर एक लड़का उस लड़की के साथ गलत करने का प्रयास कर रहा था जो लड़के के साथ सब्बल से मारपीट करने पर वह लड़का डरकर भाग गया फिर अभिषेक उर्फ सक्कू आदिवासी एंव राजकुमार उर्फ भस्सू आदिवासी उस लड़की को अकेला पाकर उसे मारपीट कर आगे ले गये और अभिषेक उर्फ सक्कू आदिवासी एंव राजकुमार उर्फ भस्सू आदिवासी के द्वारा लड़की के साथ बारी बारी से दुष्कर्म करने की योजना बनाई गई। अभिषेक उर्फ सक्कू आदिवासी द्वारा बल पूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया और राजकुमार उर्फ भस्सू के द्वारा पहाडी में खडे होकर आने जाने वाले लोगो पर नजर रखी गई। कुछ समय तक अभिषेक उर्फ सक्कू एंव लड़की के वापस नही आने पर राजकुमार उर्फ भस्सू मौके से भाग गया और अभिषेक उर्फ सक्कू द्वारा दुष्कर्म करने के बाद लड़की को बंधक बनाकर खंडर में ले गया और पुन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस की गाडी देखकर अभिषेक उर्फ सक्कू लड़की को खंडर के बाहर छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। जो आरोपियो के द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी अभिषेक के कब्जे से विधि विरूध्द बालक के साथ मारपीट में प्रयुक्त सब्बल को जप्त कर दोनो आरोपीगण एंव विधिविरूध्द बालक विधि विरूध्द बालक कुंजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरूणपाल सिंह ,सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. महेन्द्र दुबे, प्र.आर.अजय तिवारी,प्र.आर.पवन पाठक, प्र.आर रामनरेश शुक्ला, प्र.आर गोविन्द प्रसाद,प्र.आर अर्जुन तिवारी , प्र.आर प्रमोद ठाकुर, प्र.आर उमारमन बागरी, प्र.आर असंत सिंह,आरक्षक वीरेन्द्र बृजेश,रोशन,रोहित,म,आर. रूचिका, नीलम एनआरएस सतीश गोटिया,संदीप खम्परिया,गीता दाहिया,लोकेन्द्र एंव थाना माधवनगर टीम की सराहनीय भूमिका रही।







