अमकुही औद्योगिक नगर में बिना अनुमति बाक्साइड का अवैध भंडारण
बिना अनुमति पीस रहे बाक्साइड "नही है प्रदूषण की एनओसी" सरकार के राजस्व को अंसारी बंधु लगा रहे चूना

कटनी-यशभारत- जिले में खनिज संपदा का खनन कर माफिया मनमाफिक दोहन कर रहे हैं। करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी अब खनिज कारोबारियों की हिमाकत बढ़ती जा रही है। कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग के कार्यालय से से अमकुही औद्योगिक क्षेत्र में लगातार प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहाँ स्थित मछली पालन सेंटर के सामने बड़ी मात्रा में बाक्साइड का अवैध भण्डार किया गया है, जिसे पाउडर बना पूना और इंदौर सप्लाई किया जा रहा है। बिना अनुमति इस अवैध भंडारण से करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस भंडारण के लिए न तो नगर निगम की एनओसी ली गई है और न ही प्रदूषण विभाग से कोई सीटीओ जारी किया गया है। सूत्र कहते हैं कि अंसारी बंधुओं द्वारा राजनैतिक रसूख के चलते धड़ल्ले से बाक्साइड की पिसाई धड़ल्ले से जारी है और पाउडर की सप्लाई की जा रही है। इस पूरे खेल में जीएसटी की भी चोरी की जा रही है। रात के समय माधवनगर थाना के पीछे शहर से लगी हुई बॉक्साइड व लेटराइट की खदान और अन्य क्षेत्रों से बाक्साइड लाकर यहाँ डंप किया जाता है।
इनका कहना हैं-
अमकुही औद्योगिक नगर में अवैध बाक्साइड भंडारण के मामले में खनिज अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति बाक्साइड का भंडारण और पिसाई करना नियमों के खिलाफ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रत्नेश दीक्षित
उप संचालक खनिज







