मध्य प्रदेशराज्य

अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यापारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल: कल बंद रहेगा सागर, आईजी को ज्ञापन देंगे

Table of Contents

​सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, सरेराह गुंडागर्दी और जानलेवा चाकूबाजी की घटनाओं ने व्यापारिक जगत में दहशत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ व्यापारी महासंघ, सागर ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महासंघ के अध्यक्ष शिखर कोठिया ने कल,19 दिसंबर शुक्रवार को सागर का समस्त व्यापार बंद रखने का आव्हान किया है।

​ दोपहर 2 बजे तक शटर रहेंगे डाउन

​अध्यक्ष शिखर कोठिया ने शहर के सभी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा है कि अपराधियों ने शहर की शांति भंग कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कल दोपहर 2 बजे तक नया बाजार, बाहुबली कॉलोनी, कटरा, नमक मंडी समेत सागर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। कोठिया ने चेतावनी दी है कि अब सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिला व्यापार संघ के आवाहन पर ​कल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शहर के कोने-कोने से व्यापारी नया बाजार स्थित हैंडपंप के पास एकत्रित होंगे। यहाँ से व्यापारियों का विशाल हुजूम आईजी कार्यालय पहुंचेगा। व्यापारियों का यह जत्था माननीय केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम आईजी को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ और सख्त पुलिस गश्त की मांग करेगा।
व्यापारी संघ द्वारा पुलिस और प्रशासन से मांग की जा रही है कि ​शहर में बढ़ती चाकूबाजी और कटर बाजी पर तत्काल रोक लगे।​व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी गश्त बढ़ाई जाए। ​पुराने अनसुलझे लूट और चोरी के मामलों का जल्द पर्दाफाश हो।

कांग्रेस ने दिया समर्थन
जिला व्यापार संघ द्वारा शुक्रवार को किए जा रहे व्यापार बंद, विरोध प्रदर्शन एवं आईजी को ज्ञापन देने के आवाहन को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए प्रशासन और शासन से मांग की है कि व्यापारिक संस्थानों में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध कारोबारों तथा हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाएं।

​”व्यापारी समाज शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज वह असुरक्षित महसूस कर रहा है। हम प्रशासन को यह जताने के लिए कल सड़कों पर उतर रहे हैं कि अब और अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। हमारी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
शिखर कोठिया, अध्यक्ष – व्यापारी महासंघ, सागर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button